लाइफस्टाइल

चेहरे को निखारने और बेदाग बनाने में कारगर है होम किचन में मौजूद हल्दी और बेशन, जानें कैसे बनाये फेस पैक

चेहरे पर बार-बार ऑयल आने की समस्या से परेशान हो तो बेसन, हल्दी और दही को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं

किचन में मौजूद बेसन (Besan) और हल्दी (turmeric) में छिपा है आपकी खूबसूरती का राज. जी हां. ये आपके चेहरे को निखारने और बेदाग बनाने में कारगर है. इसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है. हल्दी में ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-इंफ़्लैमेटरी गुण होता है, जो आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है. वहीं बेसन में मौजूद ऐंटी-माइक्रोबियल त्वचा की गंदगी को सोख लेता है. हल्दी और बेसन के लेप को प्राकृतिक साबुन के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है. यहां हम आपको बेसन व हल्दी बेसन के फेस पैक और उसे लगाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं –

how-to-make-Homemade-Besan-

चेहरे पर हल्दी और बेसन लगाने के फायदे – Benefits of Besan For Face in Hindi

चेहरे की चिपचिपाहट को दूर भगाएं

अगर आप चेहरे पर बार-बार ऑयल आने की समस्या से परेशान हो तो बेसन, हल्दी और दही को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. इसके लिए 1 चम्मच बेसन और उसी मात्रा में दही (टोन्ड मिल्क से बना हुआ) लें. इसमें एक चिटकी हल्दी डाल लें और अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार करें.

बेसन और हल्दी की मदद से पाएं चेहरे के बालों से छुटकारा

कई लड़कियां फेशियल हेयर से काफी परेशान रहती हैं. इन बालों को हटाने के लिए वो पार्लर में कई तरह की वैक्स का सहारा लेती हैं. अगर आप भी चेहरे के बालों से परेशान हों तो बेसन और हल्दी आपकी मदद कर सकता है. एक बाउल में दो टेबलस्पून बेसन डालें। बेसन में हाफ टी-स्पून हल्दी डालें। इसमें चाहे तो दूध, गुलाब जल या फिर सिर्फ पानी डालें, ताकि यह गीला हो जाए। इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गठान न रह जाए। इस मिक्स को ब्रश या हाथ की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट रखने के बाद चेहरे को स्क्रब करें और हल्के गर्म पानी से धो लें। ठंडे पानी या बर्फ से चेहरे को मसाज करें ताकि पोर्स बंद हो जाएं।

गर्दन को करे साफ

चेहरे के बाल हटाने के साथ-साथ बेसन और हल्दी से बने इस लेप को आप गर्दन पर भी रगड़ सकते हैं. इससे गर्दन का रंग हल्का हो जाएगा. इस पेस्ट को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा.

टैनिंग से दिलाए छुटकारा

तेज धूप अगर आपके चेहरे की रंगत छीन ले तो आप बेसन हल्दी की मदद से अपना खोया हुआ निखार वापस पा सकते हैं. टैनिंग दूर करने के लिए 1 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, आधा नींबू और थोड़े पानी को मिक्स कर लेप बनाएं. इस लेप को टैन एरिया पर लगाएं.

चेहरा से दाग धब्बे मिटाएं

चेहरे की हल्के दाग धब्बे और अनइवन स्किन टोन को दूर कर चेहरे को बेदाग बनाने के लिए बेसन लगाएं. इसके लिए 1 चम्मच बेसन में दूध हल्दी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें.

Besan-Face-Packs

बेसन और हल्दी के फेस पैक से निखारे त्वचा की रंगत, ये है फेस पैक बनाने का तरीका (how to make Homemade Besan Face Packs)

बेसन एक्सफोलिएटिंग फेस पैक – चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

एक बाउल में दो चम्मच बेसन लें और उसमें आवश्कतानुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 10-12 मिनट तक मसाज करें। ध्यान रखें कि आप ऊपर की ओर गोलाकार गति में स्क्रब करें। अगर चेहरे पर स्क्रब सूखने लगे, तो अपनी उंगलियों को पानी में भिगो लें और फिर मसाज करें। 10-12 मिनट मसाज करने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं। यह पैक आपकी त्वचा पर माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं की परत हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है

दूध, बेसन और हल्दी का पैक

हल्दी में करक्यूमिन नामक रसायन पाया जाता है. करक्यूमिन त्वचा के दाग़-धब्बों को कम करके त्वचा के ऊपर एक सुरक्षा कवच जैसा बना देता है. दूध स्किन टोन को निखारता है. बेसन त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है. इन तीनों का पैक बनाने के लिए एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें एक बड़ा चम्मच हल्दी और बेसन मिलाएं. इससे जो पेस्ट बनता है, उसे अपनी आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगा लें. जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें. अच्छे नतीजे के लिए इस पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में एक बार ज़रूर करें.

बेसन और नीम फेस पैक

नीम और बेसन का फेस पैक लगाने से आपको चहरे की झुर्रियों से आराम मिल सकता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन एजिंग और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं । एक बाउल में सारी सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। पूरी तरह सूख जाने पर, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

बेसन, शहद और हल्दी का पैक

सबसे पहले दो चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें, अब उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह फेंटकर पैक बना लें. यह पैक चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें. आपके चेहरे पर एक नया निखार आ जाएगा.

बेसन और ग्रीन टी फेस पैक

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं । ग्रीन टी के साथ चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे यह हैं कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके चेहरे पर समय से पहले पिगमेंटेशन, झुर्रियां और डिसकलरेशन से बचाने का काम करते हैं । एक कप गुनगुने पानी में ग्रीन टी बैग डाल कर पांच मिनट के लिए रख दें। पांच मिनट बाद बैग को निकाल दें। एक बाउल में बेसन लें और उसमें आवश्यकतानुसार ग्रीन टी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट की पतली परत चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

बेसन, हल्दी, नींबू और मलाई का पैक

पहले 2 चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मलाई मिलाएं. अब इस पैक को चेहरे पर लगा लें. सूखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें. यह रूखी त्वचा के लिए कमाल का पैक है. मलाई से चेहरे की नमी बनी रहती है और बेसन, हल्दी और नींबू से चेहरे की रंगत निखरती है. आप हफ़्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें और फ़र्क़ देखें. हल्दी और बेसन के इन पैक्स से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं. सन टैन वाली त्वचा की रंगत निखरती है. पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं में फ़ायदा होता है. चेहरे के अनचाहे बाल कम होते हैं.

बेसन और केले का फेस पैक

केला विटामिन-सी से भरपूर होता है । विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने से रोकता है। साथ ही, यह त्वचा की इलास्टिसिटी भी बनाए रखता है। केले के साथ मिल कर बेसन के गुण दोगुने हो जाते हैं। केलों को एक बाउल में अच्छी तरह मेश कर लें और उसमे दो चम्मच बेसन मिला लें। अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें। अंत में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार करें।

Related Articles

Back to top button