
दुनियां में कोरोना के आंकड़ों के बीच जानिए आज देश में कोरोना के कितने मामले आए हैं। दरअसल देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। देश में लगातार सातवें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं. कुल एक्टिव केस 10 लाख से कम हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 70,421 नए कोरोना केस आए और 3921 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 19 हजार 501 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 53,001 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 30 मार्च 2021 को 53,480 केस दर्ज किए गए थे.
वहीं छत्तीसगढ मे आज 600 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1,493 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।



