दिल्लीदेश विदेश

सागर धनकड़ हत्याकांड की वजह हो सकती है यूक्रेन की महिला, सेल्फी बनी मौत की वजह

नई दिल्ली: जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच जैसे-जैसे इस हत्याकांड की जांच कर रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब हत्याकांड में यूक्रेन की एक महिला का नाम जुड़ गया है.

कौन है यूक्रेन की महिला और क्या है कनेक्शन?

दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान पता चला की सागर धनखड़ की हत्या के पीछे यूक्रेन की महिला भी वजह हो सकती है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन की रहने वाली यह महिला सोनू महाल की गर्लफ्रेंड है. बता दें कि सोनू महाल, दिल्ली के गैंगस्टर काला जठेड़ी का रिश्तेदार है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं.

क्या एक सेल्फी बनी मौत की वजह?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला है कि मॉडल टाउन स्थित सागर धनखड़ के फ्लैट पर हत्या से कुछ दिन पहले सुशील कुमार का बेहद करीबी अजय कुमार गया था. जब वो फ्लैट पर गया तब सागर और सोनू महाल नहीं थे. उनके पीछे से अजय ने यूक्रेन मूल की महिला की फोटो क्लिक की और उसके साथ सेल्फी भी ली. इसके बाद वह चला गया.

सोनू महाल ने फोन कर दी थी गालियां
क्राइम ब्रांच के अनुसार, जब इस बात की जानकारी सोनू महाल को लगी तो उसने गुस्से में अजय कुमार को फोन कर बहुत गालियां दी. इसके साथ ही उसने सुशील कुमार को लेकर भी गाली-गलौच की. अब हो सकता है कि कॉल कर गाली देना भी सागर धनखड़ और सोनू महाल की पिटाई की वजह बनी हो, जिसके बाद सागर की मौत हो गई.

4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में हुई मारपीट
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर हमला हुआ था. इस दौरान उनके साथ काफी मारपीट की गई. इस हमले के बाद पहलवान सागर धनखड़ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और उनकी हत्या का आरोप सुशील कुमार के अलावा उसके कुछ साथी पहलवानों पर लगा है.

Related Articles

Back to top button