inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद ब्रेकिंग – तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

गरियाबंद – जिले के देवभोग विकासखंड में तहसील कार्यालय में कार्यरत लिपिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है लिपिक ने अपने सुसाइड नोट पर प्रताड़ना की पूरी दास्तां लिखते हुए कहा कि मानसिक प्रताड़ना से मैं अब हार गया. परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होते तक शव को फंदे से नहीं उतारने की मांग किया है।

read also..राह चलते शख्स के पीछे पड़ा तेंदुवा, दौड़ाते हुवे वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी रोंगटें हो जायेंगे खड़े

मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है की तहसीलदार द्वारा उसके अवकाश को अवैतनिक अवकाश में बदल दिया जाता था, साथ ही आवेदन देकर अनुपस्थित रहने पर भी उसे कारण बताओ नोटिश जारी कर दिया जाता था, यही नहीं उसने अपने पत्र में लिखा है की प्रशासन की इस रवैए की वजह से वह अपनी मां का ध्यान नहीं रख पा रहा था और इससे उसकी मानसिक स्थिति काफी खराब है |

read also..छत्तीसगढ़ में यह नर्सिंग होम किया गया सील, आयुर्वेद डॉक्टर एलोपैथी से कर रहे थे ईलाज

मिली जानकारी के अनुसारदेवभोग तहसील में सहायक लिपिक ग्रेड 3 पर पदस्थ शुभम पात्र (25 वर्ष) ने गुरुवार को अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुभम जब अपने मकान से 11 बजे तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने पुलिस व तहसील को सूचना दी. नायब तहसीलदार के उपस्थिति में दरवाजे का ताला तोड़ा गया, अंदर कमरे में शव पंखे पर लटका मिला, पास के बिस्तर में सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था. लिपिक ने अपने सुसाइड नोट में तहसील में पदस्थ जिम्मेदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

read also..PUBG गेम के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button