inh24जरा हटके

राह चलते शख्स के पीछे पड़ा तेंदुवा, दौड़ाते हुवे वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी रोंगटें हो जायेंगे खड़े

कगौर यानी अमेरिकी तेंदुए के साथ एक शख्स की मुठभेड़ का डरावना वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अमेरिका के उटाह में स्लेट कैनियन में एक शख्स अपनी रनिंग कर रहा था, तभी एक अमेरिकी तेंदुआ उसके पीछे पड़ गया. कगौर ने काफी दूर तक शख्स का पीछा किया और शख्स अपनी जान बचाने के लिए तेजी से दौड़ लगाता रहा. हैरान करने वाले इस डरावने वीडियो को नेचर इज स्केरी ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 4.3M से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं और 6.2 k से अधिक रिट्वीट हो चुके हैं।

read also..त्योहारों सीजन में इस बार भारतीय कारोबारीयो ने कर ली तैयारी, अब चीन को झटका देनी की बारी

करीब 1 मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो में काइल बर्गेस नाम का एक शख्स पगडंडी पर पीछे की ओर चल रहा था, तभी अचानक से कौगर उसका पीछा करने लगता है. काइल को वीडियो में चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है. शख्स उसे जाने के लिए कहता है, लेकिन जानवर उत्तेजित हो जाता है और कई बार शख्स के पीछे दौड़ने लगता है।

read also..बड़ी खबर – आज से खुलेंगे सिनेमाहॉल, करना होगा इन नियमों का पालन

कौगर को पीछा करते देख शख्स उसे बार-बार वापस लौटने को कहता है, लेकिन वह बार-बार शख्स के पीछे दौड़ने लगता है. मिडिया के मुताबिक, कौगर द्वारा शख्स का पीछा करने का यह सिलसिला करीब 6 मिनट तक जारी रहता है और आखिर में कौगर वहां से भाग जाता है।

बताया जा रहा है कि शख्स अपनी राह पर था, तब उसे लगा कि उसे बॉबकैट्स मिले हैं, जो मनुष्यों पर हमला नहीं करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन असल में वह कौगर था. शख्स का पीछा करने वाले कौगर का डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने इस पर अपनी अजीबो-गरीब प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. कुछ लोगों ने कहा है कि यह वास्तव में एक डरावना मंजर था, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि आदमी जानवर के क्षेत्र में था, इसलिए जानवर की प्रतिक्रिया उचित थी।

read also..मिसाइलमैन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जयंती पर जानिए उनसे जुडी खास बातें

Related Articles

Back to top button