inh24देश विदेश

मिसाइलमैन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जयंती पर जानिए उनसे जुडी खास बातें

देश के प्रति उनके समर्पण और किये गए कार्यों के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया

आज मिसाइलमैन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (Missile Man Dr. A. P. J. Abdul Kalam) का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ है, जिन्होंने देश में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसके साथ ही 5 वर्षों तक देश के राष्ट्रपादी पद की भी शोभा बढाई।

यह भी पढ़िए – 392 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने किया जारी, देखिए आपके शहर के लिए कितनी ?

देश को परुमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. देश के प्रति उनके समर्पण और किये गए कार्यों के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. आज उनकी जन्मदिन पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। हम डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम से जुड़े कुछ तथ्यों पर चर्चा करेंगे.

उनका बचपन संघर्ष से भरा हुआ था लेकिन शिक्षा के प्रति उनका समर्पण ऐसा था कि उन्होंने सभी कठिनाइयों को पार कर लिया और न केवल academics में महारत हासिल की; उन्होंने भारत में सर्वोच्च संवैधानिक पद की भी शोभा बढ़ाई।

यह भी पढ़िए बड़ी खबर – स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा अपने बयान से पलटी, जाने पूरा मामला

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने देश के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया. इससे पहले, कलाम ने एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक(aerospace scientist) के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम किया था. Indian trajectory missile और launch vehicle technology के विकास में डॉ. कलाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी. वैज्ञानिक के रूप में उन्होंने पोखरण -2 परमाणु परीक्षण (Pokhran-II nuclear test) में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. भारत को परमाणु संपन्न और शक्तिशाली देश बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

Read Also –क्या आप जानते हैं हरी मिर्च खाने के हैं अनगिनत फायदे, जानें यहां

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने अपने काम और व्यक्तित्व( personality) से दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया था, उन्होंने खुद को पहले एक शिक्षक बताया, वह छात्रों या ऐसे व्यक्ति के लिए एक उदाहरण थे जो अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं। एपीजे अब्दुल कलाम बच्चों के बीच भी बहुत लोकप्रिय थे. उन्होंने अक्सर देश के युवाओं से बात की और उन्हें जीवन में बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने India 2020, Vision for the new millennium, Mission of India: A Vision of Indian Youth जैसी कई किताबें भी लिखी है।

Related Articles

Back to top button