Business

एसयूवी हेक्टर का नया एडिशन लॉन्च करेगी एमजी मोटर, मिलेंगे ये नए फीचर्स

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया अब अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी हेक्टर का नया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस नए एडिशन को 10 अप्रैल को पेश करेगी और उसी वक्त इसकी कीमत का भी खुलासा किया जाएगा।

नए एडिशन में कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी एक इमेज शेयर की है. हेक्टर अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन एसयूवी है और इसने लंबे समय से भारतीय घरों में खास जगह बनाई है। आइए जानते हैं हेक्टर के नए ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में आपको क्या खास मिलने वाला है।

कंपनी ने नए एडिशन की तस्वीर साझा की है, जिसके मुताबिक हेक्टर के डिजाइन में नयापन होगा। इसके फ्रंट में डार्क क्रोम ग्रिल, स्मोक्ड हेडलैंप, स्मोक्ड टेल लाइट्स, ब्लैकस्टॉर्म बैज, रेड डिस्क, कैलिपर्स और रेड एक्सेंट के साथ 18 इंच के अलॉय व्हील होंगे। इसके अलावा फॉग लैंप के ऊपर रेड हाइलाइट्स और साइड मिरर में भी रेड हाइलाइट्स होंगे। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म पूरी तरह से ब्लैक कलर में होगी जो बेहद आकर्षक लग सकती है।

हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म का इंटीरियर भी पूरी तरह से ब्लैक फिनिश में होगा और यहां रेड हाइलाइट्स देखने को मिलेंगे। इस एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

इंजन और पावर रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन को पावर देने के लिए पेट्रोल और डीजल इंजन का एक ही सेट होगा। इनमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button