Business

टेलिकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी की रिपोर्ट, सबसे ज्यादा जियो के ग्राहक, सीजी – एमपी में सबसे ज्यादा यूजर…

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में ग्राहकों का मार्च 2024 मे भी जियो पर भरोसा लगातार बना हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई ) की ताजा रिपोर्ट में जियो के साथ सबसे ज्यादा ग्राहक जुड़े है। मार्च 2024 तक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ से ज्यादा है।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.9 करोड़ मोबाइल ग्राहक है। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.3 करोड़ से अधिक हो चुकी है।वहीं, वायरलाइन ब्राडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 17.5 लाख है। जिसमें जियो फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ता 8.1 लाख से ज्यादा है।

मार्च 2024 के आंकड़ों पर नजर डाले तो मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में 2 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जियो के साथ जुड़े है। जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर 54.2 फिसदी से अधिक है। तो वहीं, ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो फाइबर का मार्केट शेयर 46.3 प्रतिशत से ज्यादा है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो की ट्रू 5जी सर्विस दोनों प्रदेश के 86 जिलों में मौजूद है। जियो के सर्किल में 10,500 से अधिक मोबाइल टावर है, जो कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से तीन गुना से भी ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button