मनोरंजन

Bollywood: जया बच्चन का 76वा जन्मदिन, पति ने खास अंदाज में दी बधाई

मुंबई। फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए और असल जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन 76 साल की हो गई हैं. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में करीब 4 दर्शकों तक काम किया और आज भी फिल्में करती हैं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गुड्डी’ से की थी. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ‘ में देखा गया था. फिल्मों के साथ ही साथ वह राजनीति में काफी आगे रहती हैं. आज उनके जन्मदिन पर उनके पति अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर उनके लिए काफी प्यार भरा नोट लिखा है.

जया को बधाी देते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “यह एक और परिवार के जन्म की सुबह है. जिसके लिए किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है .. बेहतर आधा आज अपना जन्मदिन मनाता है, और उसके लिए सभी शुभकामनाओं को मान्यता दी जाती है और हमेशा की तरह आभार व्यक्त किया जाता है .. उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्होंने जया के जन्मदिन के लिए क्या किया. बिग बी के लिखा- एक शांत परिवार ‘लाता है आधी रात को 9 बजे .. और परिवार की तत्काल उपस्थिति का प्यार.

बिग बी और जया बच्चन ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन सबसे पसंदीदा जोड़ियों से एक है. इस जोड़ी ने अपने फिल्मी करियर में ‘अभिमान’ से लेकर ‘शोले’, ‘जंजीर’ से लेकर ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में काम किया और लंबे वक्त तक दर्शकों का दिल जीतते रहे.

धर्मेंद्र, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद, जया बच्चन को उनकी पोती नव्या नंदा के पॉडकास्ट पर अपनी बेबाक राय के लिए बहुत प्यार मिल रहा है. ‘व्हाट द हेल नव्या’ ने हाल ही में अपना दूसरा सीज़न समाप्त हुआ. इस शो में जया ने अपनी फैमिली को लेकर काफी कुछ शेयर किया था. जिसकी वजह से वह लगातार खबरों में रहीं.

Related Articles

Back to top button