कोरोना संक्रमण से पूरा विश्व परेशान हो चुका है। बता दें कि चीन के वुहान से शुरू हुए इस खतरनाक कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में अब तक देखने को मिला है, कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप डब्ल्यूएचओ पर लगातार आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं।
आज प्रेस ब्रेकिंग में उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ को अमेरिका से मिलने वाले फंड पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि WHO पर कोरोनावायरस की शुरू से ही डोनाल्ड ट्रंप आक्रमक रुख अपनाए हुए थे। उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि WHO चीन की मदद कर ज्यादा काम कर रहा है, इसके बाद उन्होंने WHO की फंडिंग को रोकने के लिए संकेत भी दिया था।
बीते मंगलवार को इस बारे में उन्होंने घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि मैंने WHO की फंडिंग रोकने के लिए कह दिया है, इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने WHO पर कोरोना वायरस की गंभीरता छिपाने और इस पर कारगर कदम न उठाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की भी बात कही है।
पिछले संबोधन में डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की ओर से WHO को हर साल 400 से 500 मिलियन डॉलर की मदद की जाती है. इसी मदद को रोकने की घोषणा आज डोनल्ड ट्रंप ने की है।
आपको बता दें कि अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों की संख्या 6 लाख से अधिक पहुंच चुकी है. वहीं इस जानलेवा वायरस से अमेरिका में अब तक 25 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।



