सीएम बघेल आज करेंगे दो नए जिलों का शुभारंभ, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सीएम भूपेश बघेल आज दो नवगठित जिले का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इनमें प्रदेश का 32 वां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और 33 वां जिला सक्ती होगा।
मुख्यमंत्री बघेल अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 9 सितम्बर को सवेरे 10.30 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी जिला बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.10 बजे महामाया कोल्ड स्टोर के पास ग्राउण्ड-मनेन्द्रगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां पूर्वान्ह 11.15 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नवगठित 32 वां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर कार्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करने सहित रोड शो करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ अवसर पर शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 153 करोड़ 6 लाख रूपए के 309 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 85 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 296 कार्यों का भूमिपूजन और 67 करोड़ 85 लाख 99 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवीन जिले सक्ती के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन, आमसभा, बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम,रोड शो में शामिल होंगे।
जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए सुविधा हो, इसके लिए जनता द्वारा की गयी नए जिलों के गठन की मांग को पूरा करते हुए आज नवगठित 32वां जिला ‘मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर’ एवं 33वां जिला ‘सक्ती’ के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहूँगा।
जो कहा
सो किया pic.twitter.com/HbhkLEswae— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 9, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




