Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

CGNews – सात साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत, दोस्तों संग गया था नहाने

रायगढ़ : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक सात साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तमनार थाना क्षेत्र के लिबरा गाव की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृत बालक का नाम कुश कुमार उम्र 7 वर्ष है, जो शनिवार की बीती देर शाम दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, वहीं जब रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, पर वह नहीं मिला, वहीं सुबह 6 बजे तालाब में तैरती हुई बालक की लाश हुई लाश मिली, घटना के बाद से परिजनों का रों रों कर बुरा हाल हैं, वहीं मौके पर पहुंची तमनार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेज दिया हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button