भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आएंगे छत्तीसगढ़, होगा छत्तीसगढ़ी परंपरा से होगा स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल छत्तीसगढ़ रहेगा। छत्तीसगढ़ी परंपरा में जेपी नड्डा का स्वागत होगा। जेपी नड्डा रायपुर में एक बड़ा रोड शो भी करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से बाइक रैली की अगुवाई में जेपी नड्डा तेलीबांधा पहुंचेंगे। इसके बाद बीजेपी के जिला कार्यालय तक रोड शो करेंगे। सड़क दोनों छोर में बीजेपी कार्यकर्ता स्वागत के लिए तैनात रहेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे।
विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात जेपी नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।
दोपहर 01:00 बजे जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी जी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित भाजपा पदाधिकारी आज साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बन रहे सभास्थल का अवलोकन किए।





