मनेन्द्रगढ़। मप्र के अनूपपुर जिले के ग्राम बेलगांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचलकर मार दिया है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर है। मृतको में पति-पत्नी व मृतक का पोता शामिल है।
Read also:- रायपुर – थाना एवं चौकी प्रभारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी, देखें सूची
मिली जानकारी के अनुसार हाथी का दल हाथियों का दल मनेन्द्रगढ़ व केल्हारी रेंज सीमा में विचरण कर रहा था, जिन्हे भगाने के लिए ग्रामीणों ने फटाका फोड़ दिया, ग्रामीणों के पटाखा फोड़ने से हाथियों का दल उग्र हो गया, इस दौरान उनकी चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, हाथियों ने ग्रामीणों के घरों पर तोड़फोड़ भी की ।



