inh24छत्तीसगढ़

मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कोयला लूटने की मची अफरा तफरी

कोरबा जिले में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। मिली सुचना के मुताबिक कोयले से लदी ट्रेन पटरी से उतरने पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। घटना में किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। डिब्बे पटरी से उतरने पर दीपका मार्ग बाधित हो गया।

बता दें कि मालगाड़ी एसईसीएल से कोयला लोड कर निकली थी। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरते ही कोयले की लूट करने लोगों की भीड़ जमा हो गई और सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखकर लोग कोयला लूटने में भिड़ गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और SECL के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button