चीन ने वुहान शहर के लैब में कोरोना वायरस जानबूझकर किया विकसित, टीवी चैनल ने किया दावा
कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया त्रस्त हो चुकी है। सबसे भयावह स्थित अमेरिका में है। इस बिच अमेरिका के मशहूर टीवी चैनल ने खुलासा करते हुवे दावा किया है कि चीन ने वुहान शहर की एक लैब में कोरोना वायरस को विकसित किया और इसके पीछे उसकी सोची समझी साजिश थी।
टीवी न्यूज़ ने कहा है कि उसने अमेरिका और इटली को तबाह करने के मकसद से ये वायरस गुपचुप तरीके से विकसित किया। चैनल ने ये भी दावा किया है कि चीन दुनियाभर को इस वायरस को विकसित करके ये दिखाना चाहता था कि उसके वैज्ञानिक किसी भी तरह से अमेरिका के वैज्ञानिकों से पीछे नहीं हैं।
चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन का ये सबसे महंगा प्लान था। जिसमें उसने कोरोना वायरस विकसित किया। चैनल ने यह भी दावा किया है कि उसे इस बारे में डॉक्टरों के रिसर्च से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। कहा गया है कि वुहान के जिस बाजार में चमगादड़ बिकने की बात चीन कर रहा है, वहां चमगादड़ बिकते ही नहीं थे। इसलिए चीन की पूरी कहानी झूठ पर आधारित है।




