उत्तर प्रदेशदेश विदेश

पुलिस से बचने इस शख्स ने असल जिंदगी में रची फिल्म दृश्यम की कहानी, पत्नी की हत्या कर कई टुकड़ों में काट कुएं में फेका

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की इस वारदात को जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी ने हत्या के बाद अपने ससुर को यह कहकर गुमराह कर दिया कि उसकी पत्नी की मौत बीमारी की वजह से हो गई। वहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए ​अजय देवगन की फिल्म दुष्यम की कहानी रच डाली।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक निराला नाम के शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दीपक और रूबी के बीच 20 लाख रुपए के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने मुसल मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो आरोपी ने चाकू से पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर बोरी में भर दिया और नहर में फेंक दी।

वहीं, जब बेटी की मौत की जानकारी रूबी के पिता को चली तो उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन आरोपी शातिर था। उसने किसी को शक न हो इसलिए 23 अगस्त को वह दोस्तों के साथ घूमने मसूरी, ऋषिकेश चला गया। 24 अगस्त के दिन जब रक्षाबंधन था तब वह ससुराल पहुंचा और बताया कि रुबी की मौत बीमारी के कारण हो गई है।

पुलिस ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए दृश्यम फिल्म को थीम को लागू कर रहा था ताकि किसी को उसपर शक न हो सके। 22 अगस्त को हत्या करने के बाद वह फौरन अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने चला गया। निराला ने अपनी यात्रा के दौरान के बस, रेल इत्यादि सभी के टिकटों को संभाल कर रखा था।

Related Articles

Back to top button