जब अचानक शादी में पहुंचा दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड, दुल्हन का चेहरा हुवा ऐसा कि लोग गए चौक, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं. भारतीय शादियों में सुख-दुख के कई ऐसे पल आते हैं, जिनकी वजह से माहौल की रौनक बढ़ जाती है. नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों की चुहलबाजी और रस्मों के बीच कई मोमेंट्स बेहद फनी बन जाते हैं. शादी के गानों से लेकर हर रस्म तक रिकॉर्ड की जाती है. हाल ही में भारतीय शादी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है.
शादी में Ex के पहुंचने से बदला माहौल
शादी को जिंदगी का नया और काफी खुशनुमा पड़ाव माना जाता है. इसमें सिर्फ दो शख्स ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है. ऐसे में दूल्हा और दुल्हन अपना पास्ट यानी अतीत भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश में जुट जाते हैं. लेकिन जरा सोचिए, अगर शादी में दूल्हा या दुल्हन का एक्स पहुंच जाए तो क्या हाल होगा? सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स शादी के स्टेज तक पहुंच जाता है. देखने में वो दुल्हन का एक्स लग रहा है.
यहां क्लिक कर देखें वीडियो https://www.instagram.com/p/CQLxZ14F8Ig/?utm_source=ig_web_copy_link
गाना सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
आमतौर पर शादियों में रस्मों के हिसाब से या बन्ना-बन्नी वाले बॉलीवुड/पारंपरिक गाने चलाए जाते हैं. लेकिन यहां तो समां ही कुछ और है. दरअसल, इस वेडिंग वीडियो में एक दुल्हन स्टेज पर बैठी है. एक शख्स उसके पास आकर उसे लड्डू खिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो सिर हिलाकर मना कर देती है. इस पर दोनों की आंखों में आंसू आ जाते हैं और लड़का वहां से चला जाता है. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तुमको मुबारक हो ये शादी तुम्हारी’ गाना सुनाई दे रहा है.




