राशिफल - अध्यात्म

18 June 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन क्या कहती है ग्रह दशा है जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 18 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 18 June 2021, Horoscope 18 June 2021: कैसा होगा आज आपका दिन क्या कहती है ग्रह दशा है जानिए आज का राशिफल शुक्रवार 18 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा-

आज का मेष राशिफल- प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को जॉब मिल सकती है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पूजापाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। कार्यस्थल का माहौल शांत रहेगा। आपके काम सरलता से पूरे होंगे। नए काम से लाभ मिलेगा। किसी से मतभेद दूर होंगे। कर्ज देते समय पूरी सावधानी रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का वृषभ राशिफल – जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारी के फिर से उभरने से परेशान हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको शुभ सूचना मिलेगी। किसी कार्य में जोखिम ले पाएंगे।आपको तनाव से बचना होगा। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

आज का मिथुन राशिफल – प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास कामयाब रहेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। आमय के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद उभर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। विवादित स्थिति से दूर रहें। जरूरी फैसले बिना परिवार वालों की सहमति के न करें। किसी आयोजन में हिस्सा लेने दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात होगी।

आज का कर्क राशिफल – योजना बनाकर कार्य करें। विद्यार्थियों को बेहद परिश्रम करना होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। गोपनीय चर्चा करते समय सतर्क रहें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें। किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आलस्य न करें। यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। एकांत में मन लगेगा। ईश्वर की आराधना करेंगे।

आज का सिंह राशिफल – सावधान रहना होगा। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। गोपनीय चर्चा करते समय सतर्क रहें। विशेषज्ञों की मदद से छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। ज्यादा काम होने के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। दिनचर्या में परिवर्तन लाने पर विचार करेंगे। सेहत सुधरेगी। बाहर के खानपान से दूर रहें। आपको खुशखबरी मिलेगी। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जांएगे।

आज का कन्या राशिफल – आय के नए मौके सामने आएंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा कार्यस्थल में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। दफ्तर में किसी से विवाद होने की आशंका है। आपकी पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। जोखिम से जुड़े कार्य कर पाएंगे। पुराने विवाद का आज निपटारा हो सकता है। आप आज खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। दंपत्ति घूमने के लिए जाएंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।

आज का तुला राशिफल – दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा। विशेषज्ञों की मदद से उनकी समस्या का हल निकलेगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों से सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस नहीं मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल – आप नई योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। ऋण की रकम वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जोखिम वाले काम से दूर रहें। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर होगा। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के मधुरता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

आज का धनु राशिफल – व्यवसाय में इजाफा होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। आपका दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज जरूरी फैसले को टाल दें। किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। आपको शत्रु पक्ष से सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी।

आज का मकर राशिफल – आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। युवा वर्ग बेहद प्रसन्न रहेगा। सफलता मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कानूनी मामले का निपटारा हो सकता है। ज्यादा कार्य करने के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

आज का कुंभ राशिफल – रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। आपकाे बाहर जाना पड़ेगा। आपको परिजनों से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ परेशानी का सामना कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। खानपान का ध्यान रखें। घूमने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से मतभेद उभर सकते हैं।

आज का मीन राशिफल – सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी मित्र की समस्या हल कर पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दंपत्तियों के बीच कुछ तनाव हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। मित्रों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। शत्रु पक्ष आज हावी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी बढ़ेगी। प्रसन्नता के क्षण आएंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button