राजनांदागांव जिले के डोगरगढ मे बढते कोरोना संक्रमण के रोकथाम एव बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है और नाईट कर्फ्यू जारी किया है इसके तहत डोगरगढ मे रात्रि 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेगे ।
Read also – Big Breaking – छत्तीसगढ़ के इस जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
डोंगरगढ़ मे लगातार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है और प्रतिदिन 50 से अधिक से कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान स्वास्थ विभाग व्दारा किया जा रहा है। जिसके चलते जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और कोरोना के रोकथाम के लिए डोगरगढ मे नाईट कर्फ्यू जारी किया है । नाईट कर्फ्यू के दौरान रात्रि 9बजे से सुबह 6 बजे तक व्वसायिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेगे कर्फ्यू के दौरान मेडीकल दुकान पेट्रोल पम्प को छूट दी गई है ।
Read also – बड़ी खबर – कोरोना के चलते यहां सभी साप्ताहिक बाजार बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जिन क्षेत्रों में अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं वहां पर सतर्कता बढ़ाई जा रही है। डोगरगढ़ कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और लोगो का आवाजाही पर रोक लगाई गई है इसी तरह प्रशासन ने कोरोना के मद्देनजर मास्क लगाने सोसल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील की है ।




