बिजनेस

गिर गए सोने चांदी के भाव, जानिये क्या हैं घरेलु वायदा कारोबार में भाव

घरेलू वायदा भाव में बुधवार को भी सोने चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 85 रुपये की गिरावट के साथ 52,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर एक मिनट पर 47 रुपये की गिरावट के साथ 52,631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी।

इसके साथ ही घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 63 रुपये की गिरावट के साथ 64,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव मंगलवार को 64,297 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,969.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.33 फीसद या 6.52 डॉलर की गिरावट के साथ 1,951.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो कॉमेक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव बिना किसी बदलाव के 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 24.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड

Related Articles

Back to top button