inh24छत्तीसगढ़

देर रात फिर छत्तीसगढ़ में पाए गए कोरोना के 29 नए मरीज, कुल आंकड़ा 306, जानिए आपके जिले का क्या है हाल

देर रात छत्तीसगढ़ में फिर 29 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है । नए मरीजों में रायपुर से 20, महासमुंद व कोरिया से 3, 3 सूरजपुर से 2, दुर्ग से 1 मरीज की पुष्टि हुई है । आज अकेले रायपुर जिले से कुल 158 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2801 हो गई है इसके साथ ही आज 1 मौत के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।

इसके ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कुल 277 नए कोरोना मरीजों की पहचान किए गए थे जिसमे रायपुर से 138, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 19, बिलासपुर-बस्तर से 18, नारायणपुर से 11, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 8, सरगुजा, गरियाबंद से 6, कबीरधाम से 5, कोरबा व मुंगेली से 4, बलरामपुर, जशपुर, दंतेवाड़ा से 3, कांकेर से 2 और जांजगीर -चाम्पा से 1 मरीज पाए गए थे।

Related Articles

Back to top button