राशिफल - अध्यात्म

29 जुलाई 2020 – आज का राशिफल

मेष: दिन भागदौड़ भरी है, कामकाज की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे और स्वास्थ्य प्रभावित होगा। पार्टनर के साथ भी रिश्तो में कुछ खटपट हो सकती है जिससे मन परेशान रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए धन खर्च करेंगे।

वृषभ: आज पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति की सलाह से व्यवसाय में बहुत लाभ होने की संभावना बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना बनती है। खर्च आपके नियंत्रण में रहेगा।

मिथुन: बहुत मेहनत के बाद भी मन मुताबिक परिणाम कार्यक्षेत्र में नहीं मिलेंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसले मुश्किलों का कारण बन सकते हैं बहुत ध्यान से काम करना जरूरी है। पैसों के मामले में दिन सामान्य है।

कर्क: व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा समय है, जो भी मेहनत करेंगे उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। भाग्यवर्धक दिन है धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। प्राप्त धन का कुछ भाग संचित करने में कामयाब होंगे।

सिंह: कामकाज के लिए अच्छा समय है, नौकरी में बिना किसी रूकावट के सभी काम आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है, धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती है, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर रहेगी।

कन्या: कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के लिए ग्रहों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी काम बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरे हो जाएंगे। फाइनेंस के मामले में भी दिन बहुत अच्छा है, प्राप्त धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे।

तुला: किसी भी तरह की हेराफेरी से बचना चाहिए। कामकाज के लिए नियम-कायदे का पालन करना बहुत जरूरी है। धन प्राप्ति की दृष्टि से महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर बनी हुई है। अच्छे काम पर धन खर्च का योग भी बनता है।

वृश्चिक: आज अपने सबकॉन्शियस माइंड की सुनना चाहिए। जो अंतर्मन से आवाज आए उसी के अनुरूप काम करें, आज आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी परंतु उसके अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभदायक है।

धनु: बैंक से संबंधित कामकाज में कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। मन मुताबिक काम ना होने की वजह से कुछ बेचैनी रहेगी, परंतु साथ ही विपरीत परिस्थितियों का लाभ भी आपको मिलने वाला है। प्रयास करने पर धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है।

मकर: कड़ी मेहनत का लाभ मिलने वाला है। ऑफिस में उनका प्रभाव बढ़ेगा। उच्‍चाध‍िकार‍ियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्ति का योग बनता है आज और कामकाज से अच्छे धन प्राप्ति की संभावना भी बनती है।

कुंभ: भावनात्मक रूप से अपने कर्मचारियों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। साथ ही इसके अनुसार उनको मदद करेंगे धन कमाने के लिए तिकड़म लगाएंगे और सफल रहेंगे रुपए-पैसों के मामले में लाभदायक समय है।

मीन: आपके लिए अच्छा समय है जो भी काम करेंगे, उसमें लाभ होने की अच्छी संभावना बनती है, ऑफिस में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। सामाजिक रिश्ते धन प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे, आज सारा ध्यान धन को बचाने पर रहेगा।

Related Articles

Back to top button