छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक शुरू। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट के चौथे दिन आज प्रश्नकाल में धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल किया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि चावल जमा करने की तारीख बढ़ाने के बावजूद चावल जमा नहीं हो सका। विभाग क्या कर रहा था? कितना चावल जमा करना था, कितना चावल जमा कर पाए? क्या वजह रही समय सीमा के अनुसार चावल नहीं जमा हो सका।




