राशिफल - अध्यात्म

08 नवंबर 2019 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएँ, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

वृषभ: आपकी राशि का स्वामी शुक्र अतिचारी है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन: दशम भाव में चंद्रमा और राशि से षष्ठम भाव में वृश्चिक राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कर्ज भार में कमी होगी।

कर्क: बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।

सिंह: आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या: अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके लिए महान लोगों से मेल-जोल कारक है। आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर: बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ: सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर व्यय हो सकता है।

मीन: राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से वृश्चिक राशि का होकर सप्तम भाव में चल रहा है। चंद्रमा आज द्वितीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button