छग ब्रेकिंग – शादी में हो रही देरी से नाराज प्रेमी जोड़े ने पिया जहर, दोनों की हालत गंभीर, पढ़े पूरा मामला
जांजगीर-चांपा – शादी में हो रही देरी से नाराज प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की.जांजगीर जिले के अकलतरा थाना इलाके के बनाहिल गांव मे रहने वाला दुर्गेश कुमार गांव की ही लड़की से प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते हैं, और अपने-अपने परिजन को भी यह बात बता चुके हैं।
read also,,ब्रेकिंग – चेन्नई सुपरकिंग्स के 12 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, धोनी समेत पूरी टीम हुए क्वारंटीन
घरवाले राजी तो हैं, लेकिन दोनों को शुभ मुहुर्त का इंतजार करने को कहा गया। परिजनों ने तय किया, कि दिवाली के बाद मुहूर्त देखकर शादी करा देंगे। बस इसी बात से दोनों नाराज हो गए और जहर पीकर जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है।
दरअसल शादी में हो रही देरी से नाराज प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। घटना जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की है।



