inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

प्रतिक मिश्रा गरियाबंद – जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधानसभा में आज उनकी जांच की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विधायक डमरूधर पुजारी ने ताजा खबर को जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर विधानसभा में भोजन अवकाश के दौरान उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें एंटीजन टेस्ट के जरिए उनकी जांच की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ देर पहले ही उनको बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फिलहाल विधायक पुजारी अपने रायपुर निवास पर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button