बिलासपुर – भाजपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, खुलासे के बाद हुवा फरार, मामला रफा-दफा करने का वीडियो हुवा वायरल

बिल्हा जनपद पंचायत के सभापति पर फार्म हाउस में काम करने वाली महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया गया है महिला की शिकायत् के बाद कोनी पुलिस ने सभापति के खिलाफ मामला दर्ज कर भी लिया है । लेकिन अपराध दर्ज होने की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता फरार हो गया है । जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और जनपद पंचायत विक्रम सिंह के खास समर्थक है । उक्त मामले में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश वर्मा पिडिता के घर पहूंच कर पीड़िता पर कैसे समझौता करने का दबाव डाल रहा है।
वही जब राकेश वर्मा पीड़िता से बात करने और समझौता का दबाब बनाने के लिए घर पहुचा तो वह मौजूद शख्स ने वीडियो बना लिया । जिसमे पूरी बातचीत भी रिकार्ड हो गई और अब यह वीडियो भी सामने आ गया। जिसकी पुष्टि यह विडियो कर रहा है।
बता दे बिल्हा क्षेत्र के लोखंडी में रहने वाला बीजेपी नेता शिवानंद सराफ जनपद सदस्य और बिल्हा जनपद पंचायत में सभापति के पद पर काबिज है गांव में ही उसका फार्म हाउस है यहां काम करने आने वाली महिला ने शिवानंद पर आरोप लगाया है कि जनपद सभापति ने उसे शादी करने का झांसा दिया इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
महिला ने जब शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा दबाव बनाने पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया,महिला ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।उधर अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य सभापति फरार हो गया है । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।





