छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – विधानसभा में बीजेपी विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी संक्रमित
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है. सदन की कार्यवाही जारी है और एहतियातन विधायकों का कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है. इसी दौरान बिंद्रानवागढ़ से बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी कोरोना से संक्रमित मिले है. बताया जा रहा कि विधायक का कोरोना टेस्ट एंटीजेन के जरिए हुआ है. वहीं विधायक के साथ एक पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
READ ALSO,,छग विधानसभा – सदन में पारित हुआ वेतन भत्त्ता विधेयक संशोधन, पेंशन राशि में भी होगी बढ़ोतरी
बता दें कि आज विधानसभा सत्र की कार्यवाही का आखिरी दिन है. विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई विधायकों को क्वारनटाइन होकर कोरोना टेस्ट करवाना पड़ सकता है. संक्रमित मिलने के बाद सदन की कार्यवाही में शामिल सभी विधायकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.




