रायपुर में सराफा कारोबारी से लगभग 4 करोड़ की धोखाधड़ी, झांसा देकर ले उड़े 8 किलो सोने के जेवर
रायपुर में सराफा कारोबारी से तकरीबन 4 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने व्यापार में मुनाफा करवाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। मामला दो वर्ष पूर्व का है। बताया जा रहा है कि सदरबाजार रायपुर स्थित अनोप ज्वेलर्स के संचालक महावीर बरडिया को बिजनेस में फायदा पहुंचाने रायगढ़ के पिता-पुत्र कारोबारी ने झांसा दिया और आठ किलो सोने के जेवर ले गए।
Read Also – होली में ऐसे रखें त्वचा का ध्यान, नहीं ख़राब होगी आपकी स्किन
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी समीर अग्रवाल की रायगढ़ में समीर ट्रेडर्स नामक प्रोपाराइटरशीप फर्म है, जिसके चलते महावीर चंदबरडिया ने उसके फर्म से नियमित रूप से व्यवसायिक व्यवहार शुरू कर दिया। फिर व्यापारी की बात समीर और प्रकाश अग्रवाल से लगातार होने लगी। समीर अग्रवाल ने महावीर चंद बरडिया की दुकान आकर कहा कि उसके पिता की रायगढ़ में ज्वेलरी शॉप है। इससे हम लोगों को काफी मुनाफा हो रहा है। प्रार्थी को झांसे में लेते हुए कहा कि यदि आप भी हम लोगों के साथ भागीदारी करते हैं तो आपको भी काफी मुनाफा होगा।
Read Also – 3 करोड़ राशन कार्ड हुवे निरस्त, कहीं आपका भी तो नही हुवा कैंसिल, जानें क्या करें जिससे न हो आपको परेशानी
आरोपी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर महावीर चंद बरडिया तैयार हो गए और कुल चार करोड़ मूल्य के 8 किलो सोने के जेवर सप्लाई किया। सोने के जेवर के भुगतान के लिए पीड़ित ने आरोपियों को फोन लगाया तो आरोपियों ने टाल-मटोल किया जा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने 1 करोड़ 76 लाख 52 हजार का चेक भी दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच कर रही है।




