देश विदेश

शादी के लिए परेशान तीन फीट के अजीम मंसूरी की होगी मुराद पूरी, यहां से आया रिश्ता, थाने में लगाई थी शादी की गुहार

आखिरकार तीन फीट के अजीम मंसूरी की मुराद पूरी होने वाली है। वे बीते दिनों थाने में शादी की फरियाद लेकर पहुंची थी जिसके बाद से ही वे छाए हुए हैं। अब अपनी शादी को लेकर परेशान अजीम को मुराद शायद पूरी होने वाली है।मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में रहने वाली रेहाना के परिवार ने उनकी फरियाद सुन ली है। उन्होंने अजीम के लिए अपनी बेटी का रिश्ता भी भेज दिया है। रेहाना की लंबाई भी ढाई फुट ही है।

बता दें कि रेहाना अपने परिवार के साथ शहीद नगर में रहती है। रेहाना की उम्र 25 साल है। रेहाना के पिता के मुताबिक उन्होंने अजीम का वीडियो देखा। इसमें वो शादी की गुहार लगा रहे हैं। रेहाना के पिता इकबाल भी बेटी की शादी करना चाहते थे, मगर लंबाई के कारण ही उसकी शादी नहीं हो पा रही थी वो इसको लेकर खासा परेशान भी थे। मगर अब उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।


रेहाना के परिजनों ने अजीम को बिचौलिए के जरिये रिश्ता भेजा है और बड़ी ही बेसब्री से वो अजीम ओर उनके परिजनों के जवाब का इन्तजार कर रहे हैं। वहीं रेहाना भी घर के तमाम कामकाज करती हैं और सिलाई का कोर्स भी किया हुआ है। रेहाना भी कैमरे पर कहती हुई नजर आई कि जैसा परिवार वाले करेंगे वो उसमे खुश हैं।


वही दोनों परिवार में रिश्ता जोड़ने वाले हारून ने कहा कि उन्होंने अजीम की वीडियो देखी थी साथ ही रेहाना का परिवार भी हाइट कम होने की वजह से अपनी बेटी की शादी को लेकर खासे परेशान थे लिहाजा हारून ने ही अजीम के परिजनों से संपर्क साधा, जिसके बाद अजीम के पिता ने रेहाना का फोटो भी मंगवाया।

गौरतलब है कि शामली के 26 वर्षीय अजीम ने मुख्यमंत्री के साथ थाने में अपनी शादी की गुहार लगाई थी, तभी से अजीम सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में जगह-जगह से उनके लिए रिश्ते आने शुरू हो गए. इसी कड़ी में गाजियाबाद से भी रेहाना का रिश्ता अजीम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button