लाइफस्टाइल

IRCTC Tour Package लाया है हिमालयन चार धाम यात्रा 2021, घूमें रेलवे संग स्पेशल पैकेज में, जानें डिटेल्स

Char Dham Yatra IRCTC Special Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) हिमालयन चार धाम यात्रा-2021 (Char Dham Yatra) के लिए टूर पैकेज का ऐलान किया है. जिसके तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कराए जाएंगे.

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है. IRCTC का यें टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) 11 रात 12 दिन का है इस पैकेज का किराया 43850 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. वहीं, दो धाम यात्रा के लिए 37800 रुपये खर्च करने होंगे।

वहीं हरिद्वार से यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को 40100 रुपये चार धाम जबकि 34650 रुपये दो धाम की यात्रा के लिए खर्च करने होंगे. खास बात यह है कि कोरोना महामारी के कारण एक ग्रुप में सिर्फ 20 यात्रियों को चार धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल है।

चार धाम यात्रा के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर बुकिंग की जा सकती है. इस टूर पैकेज से संबधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9717641764, 8287930908, 8287930909, 8595930981 और 8287930910 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button