देश विदेश

शादी की पहली रात को नई नवेली दुल्हन ने किया कारनामा, सुहागरात का कर रहा था पति इन्तेजार फिर पत्नी ने उठाया हथियार और किया ये

बिजनौर क्षेत्र में एक दूल्हे को सुहागरात में अपनी पत्नी का इंतजार करना महंगा पड़ गया है। इसलिए शादी से पहले दुल्हन को जानना और परखना बेहद जरुरी है। वहीं आज के इस दौर में शादी करने से पहले हर युवक-युवती को अपने पार्टनर के बारे में जानना बेहद जरुरी है नहीं तो आप भी इस तरह से शिकार हो सकते है। शादी की पहली रात को नई नवेली दुल्हन ने बिजनौर में जो कारनाम किया, उससे हर कोई हैरान है। दुल्हन यहां पर एक बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो गई है और उधर पीड़ित परिवार ने दुल्हन के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार चंडी घाट की मनीषा की शादी बिजनौर के कुंडा इलाके में रहने वाले चंद्रशेखर नाम से बीते 15 मार्च को हुई थी। शादी की पहली रात को नई नवेली दुल्हन पुरे घरो को लूटने के चक्कर में थी और उधर पति सुहागरात मनाने के लिए पत्नी का इंतजार कर रहा था लेकिन उसे नहीं पता था जिससे उसने शादी की है वो लुटेरी दुल्हन है। लुटेरी दुल्हन ने शादी की पहली रात को लूटने के चक्कर में अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और वहां हजारों रुपए की नकदी और फिर कीमती सामान लेकर से नौ-दो ग्यारह हो गई। इस घटना को देखने वालों के होश उड़ गए।

इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकरी दी है कि पीड़ित दूल्हे चंद्रशेखर ने इस मामले में तहरीर दी है कि मनीषा नाम की दुल्हन ने सुहागरात की पहली रात को पति के सिर में धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया। चोट लगने की वजह से पति बेहोश हो गया। इसके बाद दुल्हन वहां रखे 15 हज़ार रुपये नकद और कीमती जेवरात लेकर घर से फरार हो गई। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button