तौफीक बने मिस्टर राजनांदगांव, आयोजित हुवा शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता

राजनांदगांव शहर के गौरव पथ स्थित पद्मश्री गोविन्द राम निर्मलकर आडिटोरियम मे आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता मे तौफीक बने मि राजनांदगांव । इस प्रतियोगिता मे भारतीय हांकी टीम के खिलाडी अनूप वाल्मिकी ने तौफिक को मिस्टर राजनांदगांव का ताज पहनाया ।
जिला बाडी बिल्डर एसोसिएशन व्दारा युवाओं को स्वास्थ एवं फिट रखने सहित खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया प्रतियोगिता मे तौफिक ने अपने शरीर सौष्ठव का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस्टर राजनांदगांव के खिताब पर अपना कब्जा जमाया ।
इस प्रतियोगिता मे जिले भर के करीब 150 खिलाडी हिस्सा लिया। और खिलाडियो ने डिस्को लाईट और डीजे की धुन पर विभिन्न मुद्राओं मे आपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किये ।इस प्रतियोगिता मे बतौर मुख्यअतिथी के रुप मे भारतीय हाकी खिलाडी अनूप वाल्मिकी उपस्थित रहे और खिलाडियो का हौसला अफजाई की इस अवसर पर मुख्य अतिथी ने शरीर सौष्ठव,मे मिस्टर राजनांदगांव का खिताब जीतने वाले तौफिक को पुरुस्कार से नवाजा गया बाडी बिल्डर एसोसिएशन के सदस्यो ने बताया कि यह प्रतियोगिता निःशुल्क रखी गई थी।
राजनांदगांव शहर मे आयोजित होने वाले इस शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता मे प्रतिभागी डिस्को लाईट और डी जे के धुन पर अपने शरीर का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता मे दिव्यांग पहलवान भी अपने खेल का जौहर दिखाये। प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागीयो को नगदराशि सहित शील्ड प्रदान किया गया । इस अवसर पर शरीर सौष्ठव खेल के खेल प्रेमी जनता बडी संख्या मे उपस्थित थे।



