26 अक्टूबर 2019 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ, जानिए आज का राशिफल
मेष –आमतौर पर शनिवार का दिन आप अध्ययन मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं परन्तु काफी समय इस कार्यक्रम में ब्रेक लग रहा है। आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना होगा। शाम के समय कुछ गेस्ट आपके घर आ सकते हैं, तैयार रहें।
वृषभ:आमतौर पर शनिवार का दिन आपके लिए आराम का नहीं होता है। जब चारों तरफ आपकी जरूरत हो और सामाजिक दायरे में आप एक गणमान्य हस्ती बनना चाहते हैं तो शनिवार को घर बैठकर बर्बाद न करें।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटान का हो सकता है। आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनस पार्टी में जाना भी आपको आज जरूरी होगा।
कर्क: शनिवार का दिन हो और आपके पास कोई काम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। आज के दिन जहां कईं काम एक साथ निपटाने होंगे वहां अपने बॉस आदि की सेवा में भी हाजिर होना पड़ सकता है। अपने कागजातों को पूरा रखें।
सिंह:हो सकता है आज आपको अपने वाहन के मेंटिनेंस के काम में लगना पड़े। वैसे तो यह छुट्टी को पहले ही बुक कर लेता है। यदि किसी सेवा जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिशल व्यस्तता भी आपके आराम में खलल डाल सकती है।
कन्या: हमेशा ही शनिवार का दिन आपके लिए ज्यादा मशरूफियत का होता है। सवाल सिर्फ व्यस्तता का नहीं है बल्कि घर के काम छुट्टी लेकर भी निपटाने होंगे। मकान की मरम्मत हो या घर की डेकोरेशन के लिए कोई जरूरी साजोसामान की शॉपिंग सब तरफ आपका ही हाथ डालना जरूरी होता है।
तुला: शनिवार के दिन जहां आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहते हैं वहां अपने निजी अफेयर आडे़ आते हैं। आपके दोस्तों प्रियजनों की शिकायत भी यही रही कि आप उनके घर पर नहीं मिलते हैं उनके बुलाने पर भी स्वयं गायब हो जाते हैं। आज उन सबकी शिकायत दूर हो जाएगी।
वृश्चिक:आज के दिन आपकी चिंताएं और बढ़ जाती है। बहुत बिन्दास अन्दाज में आज आप दिन की तैयारी में रहेंगे लेकिन कोई फोन कॉल आपके प्रोग्राम को बदल सकता है। घर के किसी सदस्य के लिए भी आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है।
धनु: आज के दिन घर के रखरखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है, अभी आप ऐसे दिन को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। जिम पार्लर आदि जाना हो तो बढ़ते व्यय का भी ध्यान रखें। अपव्यय से बचें।
मकर: आप त्योहार के अवसर का पूरा लाभ उठाना तो जानते हैं परन्तु कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल चलते हैं। हो सकता है कि इस बार भी आपके साथ ऐसा ही कुछ हो।
कुंभ:यदि आप किसी हल्के फुल्के रोजगार से जुड़े हैं तो फिर आज की छुट्टी आपके लिए अपने करियर में नए कान्टैक्ट बढ़ाने के लिए उपयोगी है। सुबह से ही किसी चहेते के फोनकॉल से विचलित होने के बजाय आप हित पहले ध्यान में रखें।
मीन: आज शनिवार को घर पर बैठना आपके लिए बोरियत का सबब हो जाता है तो आप हफ्ते भर की थकान को नींद के जरिए मिटाते हैं। आराम करें, लेकिन उसके बाद अपने हफ्ते भर के पड़े कामों को निपटा सकते हैं।



