14 December 2019 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए राशिफल
मेष: भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन मन धन से मदद कर सकते हैं। यह व्यक्ति चाहे परिवार का हो या परिवार से बाहर, आगे चलकर आपके काम आ सकता है। आज का दिन फायदे वाला है।
वृषभ: ऐसे स्वार्थी व्यक्तियों से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं।
मिथुन: कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके जीवन के लिए एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों में मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है।
कर्क: आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। इस वक्त आप अपने पूरे मान सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।
सिंह: इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। पारिवारिक पर भी आपको काफी उतार चढ़ाव देखना है। आप युवा हैं और अभी करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करने की चेष्टा करें जिसमें आत्म सम्मान मिले।
कन्या: कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अच्छी सलाह और अच्छा मित्र सदा ही नहीं मिलते हैं। इस मामले में आप भाग्यशाली हैं कि आपको दोनों चीजें समय पर मिल गई हैं।
तुला: अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता और यह भी जरूरी नहीं है कि इससे कोई स्थाई सफलता मिल पाएंगी।
वृश्चिक: व्यापार व्यवसाय की तरफ नज़र रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुर्सत नहीं मिलेगी।
धनु: आज का दिन सामान्य रहेगा। सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी हैं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।
मकर: आपके सभी कार्यों में शुरूआती दौर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इन्तजार करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं। किसी न किसी व्यक्ति के साथ टकराव रहने से आपकी यह स्थिति नुकसानदेह साबित होती है। आज भी आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें।
कुंभ: आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में और व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।
मीन: सुख आराम की इच्छा सभी की होती है परन्तु यह तोहफा भी पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरों के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं।