2 साल तक बहु के इज्जत से खेलता रहा वहशी ससुर, एक दिन बहु ने किया ऐसा
कांकेर जिले में ससुर बहु के रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आयी है। यहां हल्बा चौंकी क्षेत्र में बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत की है कि 2017 में उसने अपने समाज के युवक से ही प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने सास-ससुर और पति के साथ रहने लगी। शादी के एक सप्ताह बाद से आरोपी ससुर मनबोध शोरी पीड़िता पर बुरी नियत रखने लगा।
पति और सास के काम पर निकल जाने के बाद आरोपी चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार दो वर्षो से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने पति को दी तो पति के विरोध करने पर ससुर ने अपने बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
तंग आकर पीड़िता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करने के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया। इस पर हल्बा चौकी में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।



