11 MArch 2020 – क्या करें की दिन हो शुभ, जानिये आज का राशिफल
मेष: अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे।पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है।
वृषभ: व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। मातहत और सहकर्मियों का रुख़ बहुत मददगार रहेगा।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं।
कर्क: आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है।
सिंह: आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है।
कन्या: एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें।
तुला: आज आपके कार्यस्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं।
वृश्चिक: परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु: आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है। प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।
मकर: ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, विवाद हो सकता है। आप किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है।
कुंभ: इस समय आपको कुछ यात्रायें भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
मीन: आप अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी।



