पति के सामने पत्नी को लेकर भागा प्रेमी युवक, निर्दयी पत्नी छोड़ गई पति को हाथ मलते, फिर पति
लखीमपुर खीरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नवविवाहित पत्नी को बाइक पर पति के सामने बैठाकर युवक फरार हो गया। पति पीछे-पीछे चिल्लाता रहा, लेकिन पत्नी ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। इसके बाद गुस्साए दामाद ससुराल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। अब पति और ससुर के साथ पुलिस फरार प्रेमियों की भी तलाश कर रही है।
Read Also – पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने निकला था युवक, सेहरा सजा के पहुंचा जेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोतवाली नीमगांव निवासी एक युवक की शादी 22 अप्रैल को थाना हैदराबाद की एक लड़की से हुई थी। पीड़ित पति ने बताया कि शनिवार दोपहर वह पत्नी के साथ मायके जा रहा था। पत्नी ने सिकंदराबाद के बड़े चौराहे के पास बाइक रोकी और कहा कि सिर में दर्द हो रहा है, सामने मेडिकल दुकान से सिर दर्द की गोली ले आओ।
Read Also – टयूशन पढ़ते-पढ़ाते हो गया टीचर और स्टूडेंट को एकदूसरे से प्यार,परिजनों ने लगाई बंदिश तो कर ली मंदिर में शादी औऱ पहुँच गये थाने और…
पति के मुताबिक जैसे ही वह टैबलेट लेकर वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी एक युवक की बाइक पर बैठी है। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उक्त युवक बाइक चलाकर भाग गया। वह चिल्लाते हुए वापस भागा, लेकिन दोनों उसकी पहुंच से बाहर हो चुके थे।



