पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने निकला था युवक, सेहरा सजा के पहुंचा जेल

पटना के नौबतपुर थाना इलाके में एक युवक को अपनी पत्नी से बेवफाई करना काफी भारी पड़ गया। पत्नी ने उसे शादी के मंडप में पहुंचने से पहले ही हवालात भिजवा दिया। दरअसल, युवक अपनी पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। इसी बीच पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। वह पुलिस के साथ ससुराल पहुंची और पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
Read Also – कृष्णा श्रॉफ ने जब पोस्ट की Sexy ब्लू बिकिनी में हॉट बाथ टब से फोटो तो फैंस हो गए घायल, आपने देखी क्या
2019 में खजूरी निवासी राहुल कुमार की शादी पालीगंज के धरहरा की रहने वाली फूलमती कुमारी से हुई थी। पत्नी के अनुसार उनके दो बच्चे हुए लेकिन पति ने मारपीट करके उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह चोरी से नालंदा जिले की एक लड़की से दूसरी शादी करने वाला था।
महिला को किसी तरह इसकी जानकारी मिली।
पति की शादी की खबर मिलते ही पत्नी अपने दो बच्चों के साथ नौबतपुर थाने पहुंची। पुलिसवालों के साथ वह सीधे अपने ससुराल पहुंची। पुलिस जब महिला के ससुराल पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। घर के बाहर बैंड बाजा बज रहा था। नए कपड़े पहनकर रिश्तेदार सज-धजकर बारात में जाने को तैयार थे। वहीं अचानक पहुंची पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Read Also –टयूशन पढ़ते-पढ़ाते हो गया टीचर और स्टूडेंट को एकदूसरे से प्यार,परिजनों ने लगाई बंदिश तो कर ली मंदिर में शादी औऱ पहुँच गये थाने और…
सड़क पर नाच रहे बाराती भी भाग गए।
पुलिस ने शादी रुकवाई और दूल्हे को अपने साथ थाने लेकर चली गई। थाने में इसे लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस मामले पर नौबतपुर थानेदार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। पीड़िता हमें जैसा आवेदन देगी उसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।




