पूर्व आईपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी, आत्मदाह के लिए महिला को उकसाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमिताभ ठाकुर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज था। अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें घर से निकालकर गाड़ी में बैठाती हुई नजर आ रही है। अमिताभ ठाकुर की इस गिरफ्तारी को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़के हुए नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा पर गुस्सा जाहिर किया।
Read also:- छत्तीसगढ़: यूनिवर्सिटी में आएं 1 लाख से ज्यादा आवेदन, सीट मात्र 37 हजार
अखिलेश यादव ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भूतपूर्व पुलिस के विरुद्ध भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य। भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है। अब भाजपा सरकार के दबाव के कारण पुलिस ही पुलिस के खिलाफ काम करने पर मजबूर है। एक सेवानिवृत्त आईपीएस के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है।”
Read also:-भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार रोडवेज बस हाइवे पर खड़े ट्राला से टकराई, बस में सवार एक मासूम समेत तीन यात्रियों की मौत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भी अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “पहले एक आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर किया जाता है, फिर उसे इस तरह से बेइज्जत कर गिरफ्तार किया जाता है। यह न केवल नितांत अमानवीय व अलोकतांत्रिक है, बल्कि इस सरकार का यह रवैया तानाशाहीपूर्ण भी है।”



