छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 25 वर्षीय युवक की मिली सर कटी लाश, इलाके मे फैली सनसनी

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – ग्राम कुसमी के 25वर्षीय युवक कमलेश मनहरे की लाश उसके गाँव से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम पहंदा के पास मिलने से पलारी क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। लाश दो भागो मे विभक्त है जिसमे सिर को धड़ से अलग कर दिया गया है।

Read Also – पति गया बाहर तो शादीशुदा महिला पुराने प्रेमी संग घर मे मना रही थी रंगरेलियां, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ किया ये काम

घटना की सूचना पर पलारी थाना प्रभारी सी आर चंद्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुँचकर मामले की जाँच मे जुटे है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा मे नहर किनारे खेत मे लाश पडी थी। हत्या किसी धारदार हथियार से किया गया तथा हत्या मे एक से अधिक लोगो के शामिल होने का शक है। पलारी थाना प्रभारी सी आर चंद्रा ने घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया तथा उनके दिशा निर्देश पर डाग स्कवॉड की टीम भी पहुंची है।

Read Also – पिता की हुई कोरोना से मौत तो दुखी बेटी ने जलती चिता में लगा दी छलांग, देखने वालों की आंखों से बह निकले आंसू

वही फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाया गया है। घटना के सबंध मे एस डी ओ पी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि ग्राम कुसमी के कमलेश मनहरे की लाश पहंदा के पास नहर किनारे खेत मे मिली है जिसका सिर धड़ से अलग है। घटना स्थल को देखने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। पुलिस मामले की सभी पहुलओं को ध्यान मे रखकर जाँच कर रही है। हत्या का आरोपी शीध्र ही पुलिस की गिरफ्त मे होगा।

Related Articles

Back to top button