
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में रायपुर और दुर्ग संभाग में कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के उपायों, कोविड टीकाकरण की प्रगति, मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं, क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच आदि विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
Read Also – पिता की हुई कोरोना से मौत तो दुखी बेटी ने जलती चिता में लगा दी छलांग, देखने वालों की आंखों से बह निकले आंसू
बैठक में रायपुर और दुर्ग संभाग के संबंधित जिलों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी), थाना प्रभारी (टीआई), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Read Also – विदाई के बाद नईनवेली दुल्हन आशिक संग हुई फरार, दूल्हे के अरमान रह गए धरे के धरे, धूमधाम से लिए थे सात फेरे
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल भी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाग ले रहे है। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी मौजूद है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – 25 वर्षीय युवक की मिली सर कटी लाश, इलाके मे फैली सनसनी
बैठक में रायपुर संभाग के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी जिले, सरगुजा संभाग के कोरिया जिले और दुर्ग संभाग के दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के मुख्यालय और विभिन्न विकासखण्ड मुख्यालयों से अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।



