देश विदेश

पिता की हुई कोरोना से मौत तो दुखी बेटी ने जलती चिता में लगा दी छलांग, देखने वालों की आंखों से बह निकले आंसू

राजस्थान के बाड़मेर में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई और उसे श्मशान घाट ले जाया गया। वहीं इस घटना से उस मृतक की बेटी बेहद आहत थी जिसके बाद उसने जलती चिता में छलांग लगा दी। ये देखते ही लोगो के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जानकारी के मुताबिक, शहर के रॉय कॉलोनी के रहने वाले दामोदर दास की कोरोना (Corona) की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय के श्मशान घाट पर किया जा रहा था। इस मौत से उनकी बेटी बेहद दुखी थी। चिता को मुखाग्नि देने के बाद अचानक दामोदर दास की बेटी चंद्रा शारदा (30) ने जलती चिता में छलांग लगा दी। इस खौफनाक मंजर को देखते ही लोगो के होश उड़ गए।

इस घटना से हैरत में आए लोगों ने किसी तरह से उसे जलती चिता से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। लेकिन, जब तक युवती को निकाला गया थ तक उसके शरीर का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे जोधपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button