हाथरस – 9 और 12 साल के दो लड़कों ने किया ४ साल की बच्ची का रेप, नहीं थम रहा हैवानियत
हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला अभी थमा ही नहीं था कि एक और रेप की घटना सामने आई है. इस रेप में शामिल आरोपी ने पीड़िता 4 साल की एक बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया है। है. पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों को कस्टडी में ले लिया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हाथरस में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर 9 और 12 साल के दो लड़कों ने रेप किया है. दोनों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने घटना की सूचना गुरुवार को एक गांव से दी थी, जिसके बाद स्थानीय हाथरस जंक्शन पुलिस स्टेशन में रेप की प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘दोनों आरोपी लड़के, जो एक ही गांव के हैं, को हिरासत में ले लिया गया है और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.’ प्रवक्ता ने कहा कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।



