inh24छत्तीसगढ़

सदन में गूंजा पोलावरम बांध का मुद्दा, आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई-पुताई को लेकर भी उठे सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में पोलावरम बांध व आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई-पुताई का मुद्दा उठा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में पोलावरम बांध व आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई-पुताई का मुद्दा उठा। विधायक रेणु जोगी ने मामला उठाते हुए कहा कि इससे आदिवासी जनजाति और कई गांव प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा कि इसी सदन में पहले संकल्प लाया गया था। क्या केंद्र को पत्र लिखा गया है कि पोलवरम बांध से जनजाति प्रभावित होगी? आंध्रप्रदेश में प्रभावितों को कितना मुआवजा दिया जा रहा है,

राज्य के प्रभावितों को कितना मुआवजा दिया जा रहा है? इस बांध से बड़ा नुकसान राज्य का होगा। सदन में विधायक रेणु जोगी ने पोलावरम बांध से 9 गांवों के डूबने और 18 हजार लोगों के प्रभावित होने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने मुआवजे की राशि बताने को कहा। जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई इलाके डुबान क्षेत्र में आ रहे हैं। पोलावरम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला लगाया गया है। छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यों ने भी केस किया हुआ है।पोलावरम बांध का निर्माण आसान नहीं है. जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता।

उन्होंने कहा कि कई भवनों की रंगाई-पुताई नहीं हुई, बजट का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की। महिला एवं विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि पुताई का काम स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। अगर ऐसी कोई शिकायत है, तो जानकारी दें, कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने चेकडैम और स्टॉपडैम निर्माण का मामला उठाया। चेकडैम और स्टॉप डैम में गुणवत्ताहीन काम होने का उन्होंने दावा किया है। छन्नी साहू ने 2 चेक डैम की जांच की मांग रखी है। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि अगर गुणवत्ताहीन काम होगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

रेडी टू इट फ़ूड का मामला

कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने रेडी-टू-इट फूड का मामला सदन में उठाया। रेडी टू इट में कौन कौन से समूह कार्यरत है? कितनी राशि का आबंटन हुआ? अंतागढ़ में किसी कंपनी के फूड में सडान या फफूंद मिली है? क्या मोहल्ले के लोगों ने उसकी शिकायत की है? महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने जवाब में कहा कि फफूंद की शिकायत सही नहीं पाई गई है पंचनामा मेरे पास है। पर्यवेक्षक और शिकायतकर्ता दोनों ने जाकर जांच की है।

Related Articles

Back to top button