inh24छत्तीसगढ़

नहर किनारे खून से लथपथ मिली वकील की लाश, इलाके में मातम का माहौल

राजनांदगांव जिले के सोमनी इलाके में बीती रात वकील की हत्या का मामला सामने आया है। सुबह गांव के बाहर पुल के नीचे वकील की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्यारो ने शरीर के कुछ हिस्सों के ताबड़तोड़ वार से अलग कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी मणिशंकर चंद्रा और प्रशिक्षु डीएसपी रूचि वर्मा की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची।

बता दे की सोमनी से सटे फरहद गांव के संजय साहू नामक युवक बीती रात खाना खाने के बाद घर से घूमने निकला था, आज सुबह उस युवक की पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में दहशत फैल गई। घटना के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी व सोमनी थाना प्रभारी रूचि वर्मा ने बताया की हत्या को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button