inh24छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश ने मंत्री डहरिया को फोन कर जाना हाल, गाज गिरने के सम्बन्ध में की बात

श्रम मंत्री के निवास पर आज शाम गिरी थी आकाशीय बिजली

नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बंगले में आकाशीय बिजली गिराने से बंगलें में मौजूद कर्मचारियों के बिच दहशत का माहौल था। हालांकि गाज गिरने से किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुवा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ़ोन पर मंत्री डहरिया से उनका कुशल क्षेम जाना।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया से दूरभाष पर चर्चा कर उनके कुशलक्षेेम की जानकारी ली। डाॅ. डहरिया ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि राजधानी रायपुर में शाम को अचानक मौसम बदलने और तेज अंधड़ के साथ बारिश के दौरान उनके शंकरनगर स्थित निवास परिसर में आकाशीय बिजली गिरी। ईश्वर की कृपा रहीं कि इससे कोई अनहोनी नही हुई। बिजली गिरने से साॅट सर्किट के कारण परिसर की बिजली सप्लाई बंद हो गयी।

गौरतलब है कि जिस समय आकाशीय बिजली गिरी उस वक्त डाॅ. डहरिया अपने निवास कार्यालय में शासकीय काम काज निपटा रहे थे। आकाशीय बिजली से किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है

Related Articles

Back to top button