मनोरंजन

एक्ट्रेस Swara Bhaskar ने पीएम मोदी पर कसा तंज, पीएम की हाथ जोड़े तस्वीर शेयर कर लिखा यह

एक्ट्रेस Swara Bhaskar ने सिनेमा जगत के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्वरा अक्सर ही अपने अटपटे और बेबाक बयानों के लिए सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। Swara Bhaskar कई आंदोलनों की भी गवाह रह चुकी हैं। वह हर मुद्दे पर बिना किसी से डरे खुलकर अपनी राय रखती हैं।

अब स्वरा एक बार फिर अपने ऐसी ही बयान के लिए सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल इस बार उनकी रडार पर हैं देश के मुखिया प्रधानमंत्री Narendra Modi जिनसे वह काफी नाराज दिख रही हैं। अपना गुस्सा उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए जाहिर किया है। Swara Bhaskar ने अपनी insta story पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की एक तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर में PM Modi हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। तस्वीर के नीचे स्वरा ने कैप्शन में लिखा, ‘मंदिर वहीं बन रहा है। अस्पताल में बेड मांगकर शर्मिंदा न करें। धन्यवाद।’ आपको बता दें कि Swara Bhaskar का यह कैप्शन देश के मौजूदा हालात को देखते हुए एक तरह से केंद्र की मोदी सरकार पर तंज है साथ ही यह बताता है कि कोरोना के हालातों पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है।

Related Articles

Back to top button