छत्तीसगढ़

डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में आज डायलिसिस के दौरान मरीज ऋषिकेश बारिक की मौत का मामला सामने आया है.

इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग का अमला पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा मचाया. मृतक के परिजनों ने
शव को मुख्य सड़क पर रख कर चक्काजाम भी किया।

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी धुर्वेश जायसवाल ने सभी को समझाइश देकर तत्काल जांच शुरू करा दी। जिससे चक्काजाम आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

राजस्व अधिकारी की प्रारंभिक जांच में मरीज की डायलिसिस प्रक्रिया के दौरान कई बार विद्युत अवरोध, इमरजेंसी लाईट का अभाव तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति की बात सामने आई है।

वहीं, इधर ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ.जेम्स मिंज का कहना है कि मरीज की उपचार के समय काफी क्रिटिकल पोजिशन थी. उन्होंने विद्युत अव्यवस्था की बात स्वीकार की है लेकिन अन्य अव्यवस्था से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button